मंसूरपुर। गन्ना समिति कार्यालय में गन्ना समिति और गन्ना परिषद की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें बकाया गन्ना भुगतान सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
समिति कार्यालय में हुई बैठक में शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह को बुलवाया गया। सभी सदस्यों ने बकाया गन्ना भुगतान की मांग की। सदस्यों ने कहा कि अभी तक मिल द्वारा 21 मार्च तक का भुगतान किया गया है। गन्ना महाप्रबंधक ने कहा कि वे दो दिन के भीतर बकाया भुगतान के बारे में बता देंगे। रुपेंद्र चेयरमैन ने कहा कि दो दिन के बाद फिर समिति व परिषद की बैठक होगी। इस बार कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा। सदस्यों ने परिषद द्वारा बनवाई गई सड़कों पर उत्तर प्रदेश सरकार तथा गन्ना मंत्री के नाम का बोर्ड लगाने पर आपत्ति जाहिर की। बैठक में जगपाल जोहरा, विजेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र बालियान, इंदर भगत, अमित त्यागी, डॉ. उपेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रुपेंद्र चेयरमैन तथा संचालन चेयरमैन अरुण बालियान ने किया।