फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीआईजी कारागार ने जिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में किए गए सुरक्षा प्रबंध को परखा। आगरा रेंज के डीआईजी कारागार संजीव त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को अचानक मुजफ्फरनगर पहुंच कर जिला कारागार का निरीक्षण किया। डीआईजी के आने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीआईजी ने जेल अधीक्षक एके सक्सेना आदि अधिकारियों के साथ बैठक लेकर जेल में किए जा रहे सुरक्षा प्रबंध की समीक्षा की। उन्होंने जेल में भ्रमण कर हर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जेल अधिकारियों से हर समय अलर्ट रहने के आदेश दिए। साथ ही बंदियों के हर मूमेंट पर कड़ी नजर रखने, मुलाकातियों की गहनता से तलाशी लेने, सीसीटीवी कैमरों, जैमर को सुचारु रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बंदियों और कैदियों से भी अनेक जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि आगरा रेंज के डीआईजी संजीच त्रिपाठी पर ही मेरठ रेंज का चार्ज है। बागपत जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद वे मेरठ में डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन


विवेक शास्त्री को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। ज्योतिषाचार्य उम्मेद कुमार के पुत्र विवेक शास्त्री को लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सम्मानित किया गया। उन्हें संस्था के प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय एवं पूर्व प्रधानाचार्य भूदेव सिंह ने सम्मानित किया। विवेक शास्त्री ने छात्रों को संबोधित किया। विहिप जिला अध्यक्ष सचिन सिंघल, आचार्य दयाचंद, राजीव कुमार, प्रवीण मित्तल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें