खतौली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के स्वस्थ होने की कामना की। गांव गालिबपुर में किसान सेवा सहकारी समिति के चेयरमैन धर्मवीर सैनी के आवास पर हुई बैठक में वक्ताओं ने बीमार चल रहे उप मुख्यमंत्री के स्वस्थ होने की कामना की है। इस दौरान संजू, शिवकुमार, कल्लू, दिलेराम, जितेंद्र पाल, सुरेंद्र, पवन सैनी, सोनू, अरुण आदि शामिल रहे।
एमडी की शिकायत
खतौली। गांव चांद समंद के किसानों ने किसान सेवा सहकारी समिति के एमडी की एआरओ को शिकायत भेजी है। आरोप कि एमडी किसानों के साथ अभद्र व्यवहार करता है। किसानों को समय पर खाद भी नहीं दिया जा रहा है। इससे किसानों की फसल बिना खाद के बर्बाद होने के कगार पर है। किसानों ने एआरओ से एमडी का स्थानांतरण कराने की मांग की है।