फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट से संगठन शक्ति की प्रेरणा मिलती है : अरोरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर का शुभारंभ हुआ। जिला संगठन कमिश्नर भारत भूषण अरोरा ने कहा कि स्काउट शिविर में हमें देश भक्ति और संगठन शक्ति की प्रेरणा मिलती है। स्काउट शिविर में कक्षा दस से 12 तक के छात्र-छात्रा भाग ले रहे हैं। भारत भूषण अरोरा ने कहा कि स्काउट एक ऐसा माध्यम है, जिसके द्वारा छात्र अपनी वर्ष भर की मानसिक थकान को भूलाकर नयी स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करते हैं। छात्रों में देश भक्ति, संगठन शक्ति, आपदा प्रबंधन और परोपकार का गुण सहज विकसित होता है। जिला ट्रेनिंग गाइड रेनू गर्ग ने शिविर में तालियों की ध्वनि, ट्राली बनाना, बांया हाथ मिलाना, झंडा बांधना आदि सिखाया। इसके अलावा विद्यालय में बच्चो की रुचि के अनुसार कैंप लगाया गया। मधुबनी पेंटिंग, ऑयल पेंटिंग, मूर्तिकला, रेडियो जॉकी, वेबसाइट मेकिंग, फोटोग्राफी, मिट्टी के बर्तन बनाना आदि कार्यशाला में सिखाया जा रहा है।
विज्ञापन


सात दिवसीय शिविर का समापन
मुजफ्फरनगर। एसएसके पब्लिक स्कूल में चल रहे सात दिवसीय समर कैंप का समापन हो गया। कैंप में बच्चों को नृत्य, गायन, कुकिंग, इंग्लिश स्पीकिंग आदि सिखाया गया। विद्यालय के चेयरमैन रामप्रसाद शर्मा ने कहा कि समर कैंप बच्चों के लिए यादगार रहेगा। कैंप में पाठ्य पुस्तकों से इतर सीखने को मिलता है।

प्रयोगात्मक परीक्षा 30 को
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म कॉलेज के प्राचार्य डॉ एससी वार्ष्णेय ने बताया कि बीएससी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 31 मई को होगी। बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा 30 मई को नौ बजे से होगी।
विज्ञापन


चित्रकला प्रतियोगिता पांच को
मुजफ्फरनगर। डीआईओएस मुनेश कुमार ने बताया कि जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में पांच जून को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा। यह प्रतियोगिता पांच वर्गों में होगी। सरकुलर रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय में सुबह दस बजे से प्रतियोगिता शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें