फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठे मुकदमों में कोई जेल नहीं जाएगा-एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। थाने के वार्षिक निरीक्षण के बाद एस-7 व एस-10 की बैठक में एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति झूठे या फर्जी मुकदमे में जेल नहीं जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसएसपी ने सीओ सदर मोहम्मद रिजवान के साथ थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान उपस्थिति रजिस्टर, साफ सफाई, वांछित अपराधियों की जानकारी व रिकॉर्ड की जांच पड़ताल की गई। उन्होंने वांछित अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश प्रभारी निरीक्षक सुभाष राठौर को दिए। निरीक्षण के बाद एस-7 एस-10 के सदस्यों की बैठक ली। बैठक में बताया कि गांवों में जो हिस्ट्रीशीटर हैं, उनके बारे में नया फार्मूला तैयार किया है। उन पर सामाजिक दबाव बनाने के लिए गांव में मनादी कराकर ग्रामीणों को उनके बारे जानकारी दी जा रही है। यह फार्मूला उत्तर प्रदेश में सिर्फ मुजफ्फरनगर में चलाया गया है और जो हिस्ट्रीशीटर उम्रदराज हो चुके हैं तथा अपराध से तौबा कर ली है। जिले में ऐसे दो हजार हिस्ट्रीशीटरों में से 700 की हिस्ट्रीशीट बंद की जाएगी। जिनमें 250 की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि छोटे छोटे अपराध बाद में बड़े हो जाते हैं। ग्रामीणों ने अपने स्तर से ही ऐसे विवादों का गांव में निस्तारण करा देना चाहिए। बैठक में जिला पंचायत सदस्य सईदुज्जमा ने शॉल ओढ़ाकर एसएसपी का स्वागत किया। प्रधान नरपत सिंह, जाकिर त्यागी, मंगता, मुसर्रफ त्यागी, राकेश आडवाणी, भोला सिंह, विजयपाल त्यागी, विष्णुदत्त त्यागी, दौलत सिंह, नवीन राठी, मुरसलीन, मनीष चौधरी, राजकुमार त्यागी, प्रेमसिंह मुखिया, अमित राणा, आदित्य, मोहम्मद आमिर आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें