फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को शिक्षित कर बनाएं स्वावलंबी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों को शिक्षित कर बनाएं स्वावलंबी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
सदर ब्लाक के गांव शेरनगर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित महिला चौपाल में बेटियों को शिक्षित कर स्वावलंबी बनाने का आह्वान किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से ऊंचाई छू रही है। उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन कर बल दें।
महिला चौपाल का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि बीईओ योगेश शर्मा ने कहा कि समाज में बेटियों की शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है। अभिभावक छात्राओं को उच्च शिक्षा का अवसर दें। करियर के हर क्षेत्र में बेटियों ने सफलता कायम की है। बेटियों के शिक्षित बनने में राष्ट्र की उन्नति है। विशिष्ट अतिथि महिला थाना प्रभारी निरीक्षक मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि शोषण, उत्पीड़ऩ, छेड़छाड़ जैसे मामलों में बेटियां चुप्पी तोड़े। महिला हेल्प लाइन 1090 की मदद से अपने सम्मान की रक्षा करें। डायट प्रवक्ता मीरा शर्मा ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ समाज में एक संकल्प बनाएं। ग्राम प्रधान शाहबुद्दीन ने कहा कि बेटियों की पढ़ाई में माता-पिता संकोच न करें। पढ़ी लिखी बेटी दो परिवारों का उजाला बनती है। प्रधानाध्यापिका सविता कुमारी ने अतिथियों का स्वागत किया। प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीरा, बालेंद्र, राजेश, रेणू शर्मा, ईरम, सीमा रानी, स्वीटी पुंडीर, निर्मला रानी आदि मौजूद रही। संचालन नीतू रणधावा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाटिका से दिया बेटी बचाओ का संदेश
मुजफ्फरनगर। महिला चौपाल में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बेटियों की शिक्षा उपयोगिता को प्रस्तुत किया। कक्षा छह की अंजलि प्रथम, रुपाली द्वितीय, कामनी तृतीय तथा कक्षा सात में दीपाली प्रथम, मुस्कान द्वितीय, साक्षी तृतीय चुनी गई। अतिथियों ने उन्हें पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। इकरा, नजमा, मुस्कान, तुरन्नुम, जीनत, नसरीन, दीपाली, लेनिश ने बेटी बचाओ नाटिका का मंचन किया। पूजा, साहिबा, शिखा, रुबी, ईशा, आरती, सलौनी ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें