फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर पांच शिक्षकों की सेवा समाप्ति की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरहाजिर पांच शिक्षकों की सेवा समाप्ति की संस्तुति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। परिषदीय विद्यालयों में एक साल से ज्यादा वक्त से गैरहाजिर चल रहे पुरकाजी ब्लाक के पांच अध्यापकों को कई नोटिस दिए जा चुके हैं। सेवा नियमावली के निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। खंड शिक्षा अधिकारी ने अनुपस्थित शिक्षकों की सेवा समाप्ति की संस्तुति बीएसए को भेजी है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर नियुक्ति के बाद भी ऐसे शिक्षकों की संख्या कम नहीं है, जो लंबे अरसे से ड्यूटी से नदारद हैं। पुरकाजी विकास खंड में पांच अध्यापक एक साल से ज्यादा व्यक्त से स्कूल से गायब है। विभागीय कार्रवाई के तहत उन्हें नोटिस दिया जा चुका है, लेकिन गैरहाजिर शिक्षक में से किसी ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। बीईओ योगेश शर्मा के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय काचली में अंतर कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय बसेड़ा में अनीस अहमद, प्राथमिक विद्यालय मांडला में नवीन, उच्च प्राथमिक विद्यालय अब्दुलपुर में नीरजा चौधरी, प्राथमिक विद्यालय पुरकाजी संख्या दो में अलसी कंसल गैरहाजिर चल रहे हैं। बेसिक शिक्षा सेवा नियमावली के अंतर्गत इन अध्यापकों को नोटिस दिया जा चुका है, जिसका कोई जवाब नहीं मिला है। बीईओ ने बताया कि बिना मेडिकल अवकाश और अन्य किसी कारण को अवगत कराए बिना स्कूल से गैरहाजिर पांचों शिक्षकों की सेवा समाप्ति की संस्तुति बीएसए से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें