फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण व बीमारी के बारे में जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। मोहल्ला इस्लामनगर में पीसीआई कोर द्वारा सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य लोगों के मन से नियमित टीकाकरण की भ्रांतियों व कुपोषित बच्चों को सही खान व केवल स्तनपान पर भ्रांतियों को दूर करना था। अध्यक्षता करते हुए चिकित्सा प्रभारी डॉ. रमन ने बच्चों के शारीरिक विकास तथा अस्पताल संबंधित समस्याओं पर लोगों से चर्चा की। बिलाल खान ने छह माह से बड़े बच्चों के खानपान तथा मां का दूध ही बच्चों को पिलाने पर चर्चा की। बीएमसी बीसीआई हरिओम शर्मा ने नियमित टीकाकरण न करवाने से होने वाली जानलेवा बीमारी गलघोटू, काली खांसी, टिटनेस, पोलियो, खसरा आदि बीमारियों के बारे में बताया। उन्होंने मोहल्ला इस्लामनगर में जिन 33 परिवारों ने अपने बच्चों को आज तक भी टीका नहीं लगवाया, उनसे टीका लगवाने की अपील की। संचालन हरिओम शर्मा ने किया। विजय, संदीप, सोनिया, निदा, सुल्तान, मधु आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें