सरकार की योजनाओं की जानकारी दी
बुढ़ाना। लुहसाना गांव मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयुष्मान भारत दिवस मनाया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी व अन्य वक्ताओं ने सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
लुहसाना गांव के ग्राम पंचायत घर में सोमवार को आयुष्मान भारत दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे उपजिलाधिकारी कुुमार भूपेंद्र ने ग्रामीणों को बताया कि सरकार द्वारा इस योजना को पहली अप्रैल से पूरे भारत में लागू किया गया है। इस योजना का उद्देश्य देश के गरीब लोगों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना है। वक्ताओं ने भी इस योजना के अलावा सरकार की अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह, बीडीओ सुभाषचंद्र, भाजपा नेता राजेश संगल, ग्राम प्रधान अनिल राठी आदि मौजूद रहे।