फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका की बैठक में सभी प्रस्ताव पारित
विज्ञापन

खतौली।
नगरपालिका बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से सभासदों ने सभी प्रस्तावों को ध्वनिमत से पारित कर दिए। बैठक में विधायक विक्रम सिंह सैनी बोर्ड की बैठक में पहुंचे। विधायक ने पालिका चेयरमैन बिलकिस बेगम को विकास के कार्यों में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगरपालिका में शनिवार को चेयरमैन बिलकिस बेगम की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में छह एजेंडों पर विचार-विमर्श किया गया। सभासदों ने नगर में विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। विधायक विक्रम सिंह सैनी बोर्ड की बैठक में पहुंचे। विधायक ने कहा कि सरकार का मकसद क्षेत्र व नगर में विकास कराना है। उनका भी मकसद यही है कि नगर में विकास होना चाहिए। जनता को असुविधा न हो उनकी मूलभूत समस्याओं का समय पर निस्तारण हो सके। उन्होंने चेयरमैन को विकास के कार्यों में अपनी ओर से पूर्ण रूप से सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में अधिशासी अधिकारी ओम गिरि, सभासद अनवर कुरैशी, वैभव जैन, असजद कुरैशी, रामकिशन सैनी, रेखा सहरावत, मनोज सहरावत, इसरार, बब्बू उर्फ नईम, रिहाना बेगम, हाजी ऐजाज, फय्याज अंसारी आदि सभासद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें