फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर ने प्रतियोगिता जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर ने प्रतियोगिता जीती
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अंतरजनपदीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मुजफ्फरनगर की टीम ने सहारनपुर को 57 रन से हराकर प्रतियोगिता जीत ली। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को खेले गए मैच में मुजफ्फरनगर ने पहले खेल कर 45 ओवर में 249 रन बनाए। अनमोल चौहान, शिवांशु ने अर्द्धशतक लगाए। अनमोल ने 51 गेंदों पर 69 रन बनाए। शिवांशु ने 85 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से टीम को मजबूती मिली। कप्तान हर्षित राठी ने 21, अभयराज ने 22 रनों का योगदान दिया। सहारनपुर के गेंदबाज सागर ने 3 अमान , अनुज और हिमांशी ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में सहारनपुर की टीम 45 ओवर से पहले ही 192 पर आउट हो गई। दीपक राणा ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। अनुराग ने 25 और सुमित ने 26 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। मुजफ्फरनगर के स्पिनर अभिषेक ने 3, आशु और विनीत ने 2-2 विकेट लिए। मैच के अंपायर आदिल और रवि रहे। अब यहां से चयनित मुजफरनगर जोन की टीम मेरठ में जोनल टूर्नामेंट में खेलेगी। मैच के दौरान मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर, संयुक्त सचिव विकास राठी, मोहमद अरशद, मनीष त्यागी, प्रीति मेहरा के अलावा आब्जर्वर मोहमद आमिर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें