फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कार, स्कूटी समेत 30 लाख की संपत्ति जली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी की भरतिया कालोनी में एक उद्यमी के मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से करीब लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गई। आग से इलाके में अफरातफरी मच गई। परिजनों ने मकान से बाहर निकल कर जान बचाई। दो कमरे, कार, दो स्कूटी आदि सामान जल गए। बाद में फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

नई मंडी की भरतिया कालोनी निवासी उर्मिला मित्तल पत्नी मणीभूषण मित्तल के मकान में आग लगने की घटना सोमवार रात करीब एक बजे हुई। इस दौरान परिजन सो रहे थे. तभी अचानक बिजली के मैन स्विच बोर्ड में शॉर्टसर्किट हो गया। पहले बिजली के तारो में आग लगी गई। आग ने वहां खड़ी दो स्कूटी और बाद में होंडा कार को भी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसी दौरान परिजनों की आंख खुल गई। परिजनों ने मकान से बाहर भाग कर जान बचाई। भीषण आग ने मकान के दो कमरों को भी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते घर जलने लगा। शोरशराबा सुन कर कालोनी में जाग हो गई। लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस और दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मकान मालकिन उर्मिला मित्तल ने बताया गया है कि आग से करीब 30 लाख रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें