फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर गुंडागर्दी रोके प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वेलेंटाइन डे पर भारतीय संस्कृति की कथित रक्षा के नाम पर सड़कों पर उतरकर युवक-युवतियों के साथ अमानवीय अत्याचार करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करें। शहीद उधम सिंह सेना के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

शहीद उधम सिंह सेना के अध्यक्ष विकास मेडियन, सौरभ तेजियान के नेतृत्व में कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा को सौंपा। कहा कि प्रत्येक वर्ष 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पूरे विश्व के साथ ही भारत में भी मनाया जाता है। मगर, इस दिन कुछ असामाजिक तत्व अपनी व्यक्तिगत दुश्मनी और रंजिश को ध्यान में रखते हुए सड़कों पर उतरकर महिलाओं और पुरुषों के साथ सार्वजनिक स्थानों, होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, पार्कों आदि स्थानों पर अभद्रता करते हैं। उनको मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित, मारपीट कर उनके मौलिक अधिकारों का हनन करते हुए खुली गुंडागर्दी करते हैं। ये गुंडागर्दी कानून के विरुद्ध है। सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि इसमें विशेष तौर पर दलित और मुस्लिम समुदाय के युवाओं को ही निशाना बनाया जाता है। प्रदर्शन में काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें