जनता में पुलिस का विश्वास बढ़ा: अनंत
मीरापुर। एसएसपी अनंत देव ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदमाशों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई से जनता में पुलिस का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जनपद को अपराध मुक्त कराने के लिए बदमाशों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
एमडी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल और हिंदू युवा वाहिनी की ओर से आयोजित समारोह में एसएसपी अनंत देव तिवारी, एसपी देहात अजय सहदेव, एसपी सिटी ओमवीर सिंह, एएसपी मणिलाल पाटीदार, सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप सहित मुठभेड़ों में शामिल विभिन्न निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों का नागरिक अभिनंदन विद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों ने मां सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से किया। एसएसपी अनंत देव ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। स्कूल प्रबंधक ओपी चौहान, वाहिनी के जिला महामंत्री पंडित दीपक कृष्णात्रेय ने अधिकारियों का स्वागत किया। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की जिला प्रभारी अन्नू शर्मा ने एसएसपी को अभिनंदन पत्र एवं शाल भेंट किया। श्रवण कुमार शर्मा, शिवकुमार, हाजी महबूब आलम, नीरज बालियान, अरविंद कुमार, मयंक पाराशर, पवन शर्मा, सचिन शर्मा, मायाराम, प्रमोद तंवर, देवपाल आर्य, मनोज भद्रकाशी, यामीन, जीशान शिबली, अशोक प्रजापति, इस्तखार प्रधान, अंकुर पहलवान, सूरज अरोरा, जोनी दीवान, मौहम्मद मेहंदी, डॉ रियासत, अब्बास जैदी, अभिषेक रस्तौगी, बंटी उपाध्याय, सुमन शर्मा, संतोष देवी आदि लोग उपस्थित रहे। एसएसपी ने स्कूल की बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड आकांक्षा और अनुशासित छात्र अवार्ड ऐनी को दिया। अध्यक्षता लाला ब्रजभूषण अग्रवाल ने और कार्यक्रम का संचालन कुलदीप भारती ने किया।
ग्रामीण लापता
मीरापुर। मोहल्ला कोटला निवासी लापता व्यक्ति सोनू पुत्र ननवा का सुराग न लगने पर उसकी पत्नी ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पीड़िता ममता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पति सोनू दो फरवरी को जड़वड़ कटिया मजदूरी करने के लिए गया था, मगर लौट कर नहीं आया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लापता युवती बरामद
मीरापुर। पुलिस ने 21 जनवरी से लापता युवती को बरामद कर तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की। बताया गया कि कैथोड़ा निवासी युवती 21 जनवरी से लापता थी। पुलिस ने बरामद युवती के कोर्ट में बयान भी कराए हैं।
दो आरोपी जेल भेजे
मीरापुर। पुलिस ने 27 जनवरी को गांव संभलहेड़ा में मारपीट की घटना के वांछित दो आरोपी सद्दाम पुत्र सुक्का और गुलशेर पुत्र यामीन को मोंटी तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।