मोरना। मोरना और ककरौली की किसान सहकारी समितियों में सभापति व उप सभापति पद के लिए चुनाव संपन्न हुए। मोरना समिति के सभापति व उप सभापति पद पर प्रत्याशियों को निर्विरोध चुना गया।
मोरना स्थित किसान सहकारी समिति में हुए चुनाव में सुनीता पत्नी नरेश कुमार को सर्वसम्मति से उपसभापति पर के लिए चुना गया। इस मौके पर चुनाव अधिकारी आनंदवीर, सहायक अधिकारी विजयपाल, बालकिशन, मनोज, वैभव रहे। इसके अलावा अमित राठी, उदयवीर सिंह चेयरमैन, डायरेक्टर बीरसिंह, लियाकत, विनोद शर्मा, सर्वेंद्र राठी, राजेंद्र, राजेश, प्रभा आदि मौजूद रहे। उधर, ककरौली समिति के चुनाव में सुरेशना एक मत से सभापति पद का चुनाव जीत गई। गोकल खाईखेड़ा उपसभापति चुने गए। इस मौके पर सचिव बबीता पाल, चुनाव अधिकारी उमेश कुमार, सहायक अधिकारी महक पंवार, मुकेश, श्यामलाल, अमित, रामू आदि रहे। चुनाव के दौरान पुलिस बल तैनात रहा।