फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समिति का चुनाव आज होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी समिति का चुनाव आज होगा
विज्ञापन

जानसठ। जानसठ क्षेत्र की 5 सहकारी समितियों के 26 सीटों पर 65 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इसके लिए 29 जनवरी को वोट डाले जाएंगे। सलारपुर गांव में एक प्रत्याशी के पक्ष में जुलूस निकालने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जुलूस को बंद कराया।
विज्ञापन

जानसठ क्षेत्र की पांच समितियों के होने वाले चुनाव में ग्राम सलारपुर में एक प्रत्याशी द्वारा जुलूस निकालकर वोट मांगने की सूचना पर एसएसआई मनोज यादव, एसआई रविंद्र नागर फोर्स से लेकर गांव में पहुंचे और जुलूस निकाल रहे लोगों को चुनाव आचार संहिता का पाठ पढ़ाते हुए जुलूस बंद करा कर भेज दिया। क्षेत्र की सहकारी समिति भलेडी, तिसंग, सलारपुर, नंगला मंदौड़, सोहजनी, घटायन समितियों में होने वाले संचालक पद के चुनाव में 45 में से 19 संचालक निर्विरोध चुन लिए गए। शेष बचे 26 संचालक पदों पर 65 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। जिनके लिए 29 जनवरी को मतदान होगा। एसडीएम श्याम अवध चौहान ने बताया कि चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सीओ एसकेएस प्रताप ने बताया कि सहकारी समितियों के चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी केंद्रों पर पुलिस फोर्स का इंतजाम कर दिया गया है। चुनाव में गड़बड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें