खतौली। केके जैन पब्लिक स्कूल में रविवार को डांसिंग एवं मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शुभारंभ आकाश गेजवाल ने किया। वक्ताओं ने कहा कि देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत केवल उनको निखारने की है। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। संचालक ने बताया कि जो प्रतिभागी फाइनल में जाएंगे उन्हें म्यूजिक वीडियो एलबम में कार्य करने का अवसर दिया कराया जाएगा।