फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप ने मनाया तुलसी पूजन दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भारतीय संस्कृति को अपनाने का संदेश देते हुए हवन कर तुलसी पूजन दिवस मनाया। शिवचौक स्थित तुलसी पार्क में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को विहिप ने भगत सिंह रोड स्थित तुलसी पार्क में तुलसी पूजन दिवस मनाया। यहां हवन का आयोजन कर तुलसी की पूजा की गयी। जिलाध्यक्ष सचिन सिंघल ने कहा कि हिंदू संस्कृति की अभूतपूर्व कहानी है, लेकिन आज का युवा पश्चिमी सभ्यता की ओर आकर्षित हो रहा है, उसे क्रिसमस-डे याद रहता है, लेकिन तुलसी दिवस पूजन क्यों मनाया जाता है ये याद नहीं। पूर्व में 25 दिसंबर को मकर संक्रांति का त्यौहार पड़ता था। सभी देश मिलकर इस दिन सूर्य भगवान की उपासना करते थे। उन्होंने युवाओं का आह्नान करते हुए कहा कि वो अपनी संस्कृति और सभ्यता को समझें और उसको अपनायें। यहां कार्यकर्ताओं ने हवन कर तुलसी की पूजा की। विकास अग्रवाल, शुभम वर्मा, रितिक सिंह, शिवम बजाज, निकुंज सैनी, शुभम चाहल, कार्तिक जौहरी, वासु सिंघल, शिवम मेघनाल, विशाल लोधी, अभिषेक शर्मा, अंशुल त्यागी, मुकुल, आदित्य पाल, सागर, कुनाल, कपिल, दिनेश कुमार, रवि वर्मा, खनक गुप्ता, तरूण, राजन, योगेश, अशोक, आकाश, यश, काकुल, अक्षय, आशीष आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें