अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। नगर पंचायत कार्यालय हाल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रमोद उंटवाल सहित अन्य भाजपा नेताओं ने कहा कि अटलबिहारी वाजपेयी का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुक्कड़ सिंह, महामंत्री हरिराम सक्सेना, राजू वर्मा, विरेंद्र सिंह, डॉ ओपी गौतम, राजू राठी, कंवरपाल, कनवर लाल वर्मा, सुशील वर्मा, सागर कोरी, कंवरपाल, आदेश सिंघल, मणिकांत गोयल, रूपराम गुर्जर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राजेश्वर गुप्ता और संचालन डॉ. ओपी गौतम ने किया। इसके अलावा पूर्व सभासद शिवकुमार पाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर अटलबिहारी वाजपेयी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान संजय वर्मा, डॉ रंजीत गोर्सी, विपिन गोयल, पप्पू धीमान, कपिल मित्तल, अमोलक राम, सुशील कर्णवाल, राकेश आडवानी, गजे सिंह, डॉ अजब सिंह आदि मौजूद रहे।