वोटरों ने चुन लिया अपना चेयरमैन और सभासद
मुजफ्फरनगर। जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को निकाय चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया। जिले में कुल 63.8 प्रतिशत मतदान हुआ। वोटरों ने अपना चेयरमैन और सभासद पद के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर उनका भविष्य मतपेटियों में कैद कर दिया है।
जनपद मुजफ्फरनगर नगर पालिका चुनाव में कुल 2,59,927 मतदाताओं में से 1,44,590 ने अपने मत का प्रयोग किया, यहां 55.62 प्रतिशत मतदान हुआ। खतौली नगर पालिका में कुल 54,164 मतदाताओं में से 37,323 ने वोट डाले, यहां 68.90 प्रतिशत मतदान हुआ। चरथावल नगर पंचायत में कुल 16,845 मतदाताओं में से 12,134 ने वोट डाले, यहां 72.07 प्रतिशत वोट पड़े। पुरकाजी नगर पंचायत में कुल 19,222 मतदाताओं में से 13,539 मत पड़े, यहां 70.43 प्रतिशत मतदान रहा। शाहपुर नगर पंचायत में कुल 16,329 मतों में से 11,566 वोट पड़े, यहां 70.94 प्रतिशत मत पड़े। सिसौली नगर पंचायत के कुल 11,596 मतदाताओं में से 8,708 मत पड़े, यहां 75.13 प्रतिशत वोट पड़े। भोकरहेड़ी नगर पंचायत में 14,141 वोटों में से 10,690 वोट पड़े। यहां 75.60 प्रतिशत वोट पड़े। मीरापुर नगर पंचायत में 21,514 में से 14,844 मत पड़े। यहां 69.00 प्रतिशत मत पड़े। जानसठ नगर पंचायत में 15,724 में से 11,841 वोट पड़े, यहां 75.30 प्रतिशत मतदान रहा। बुढ़ाना नगर पंचायत में 28651 वोटों में से 21165 वोट पड़े, यहां 73.69 प्रतिशत मतदान रहा।