फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 बकाएदारों के साथ एकमुश्त समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पीएनबी की एकमुश्त ऋण समझौता शिविर योजना में 500 बकाएदारों को राहत दी गई। सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों के इस शिविर में दिल्ली से आए महाप्रबंधक वसूली मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रीराम कॉलेज में लगे शिविर में महाप्रबंधक जेके गुप्ता ने कहा कि देश में पीएनबी दूसरे नंबर का बैंक है। सात हजार शाखाओं और दस हजार एटीएम की शृंखला के साथ दस लाख करोड़ से ज्यादा का कारोबार करता है। ओटीएस स्कीम यानी एकमुश्त समझौता केवल 31 दिसंबर तक वैध है। बकाएदार इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। मंडल प्रमुख राजेंद्र सिंह राठौड़, लीड बैंक मैनेजर शशि जैन ने कहा कि बैंक की स्कीम से काफी लोगों को लाभ होगा। सहायक महाप्रबंधक एचएस भल्ला ने सभी का आभार जताया। संचालन रियाज सागर ने किया। दिल्ली से आए महाप्रबंधक ने 15 बड़े बकाएदारों की शंका का समाधान किया। मौके पर तीनों जिलों के 500 के लगभग बकाएदारों को एकमुश्त समझौता योजना का लाभ दिया गया। कार्यक्रम में वैभव शर्मा, नितिन बालियान, शुभम गौतम का सहयोग रहा। वरिष्ठ प्रबंधक हरिओम आयोजक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें