फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई विद्युत का वेतन रोका, कई को लताड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जेई विद्युत का वेतन रोका, कई को फटकार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
डीएम जीएस प्रियदर्शी ने जिले के अफसरों के साथ मीटिंग की। जिसमें उद्योगों को बढ़ावा दिए जाने के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नए उद्योगों की स्थापना से रोजगार के अवसर पैदा होंगे। विद्युत और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंताओं को उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एक जूनियर इंजीनियर का आरके पांडे का कार्य सही नहीं मिलने पर वेतन रोकने के साथ प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में डीएम ने उद्योग बंधुओं और अधिकारियों के साथ मीटिंग की, जिसमें उद्यमियों की समस्याओं को सुना गया। उद्यमियों ने शामली एवं चरथावल बस स्टैंड को शिफ्ट किए जाने की मांग रखी है। इस पर डीएम ने विचार के लिए कहा है। डीएम ने भोपा रोड पर ट्रकों न खड़ा किए जाने के लिए ऑपरेटरों के साथ बैठक किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्यमी अपने यहां कार्यरत श्रमिकों का पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। डीएम ने जानसठ रोड, भोपा रोड और जौली रोड पर सूखे पेड़ों को हटाने के लिए वन विभाग को निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि जौली रोड पर त्रिवेणी केमिकल्स के अलावा 4 पेपर मिले संचालित हैं, जिससे भारी संख्या में वाहनों का आवागमन रहता है, जिसकी मरम्मत व सुदृढ़ीकरण के लिए प्रपोजल शासन को भेजा जा गया है। इस दौरान विद्युत विभाग के जेई विद्युत सुरक्षा आरके पांडे का लापरवाही के चलते वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके अलावा भी कई अन्य अधिकारियों की डीएम ने क्लास लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें