फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश के अवशेष मिलने पर आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवंश के अवशेष मिलने पर आक्रोश
विज्ञापन

भोपा। गांव के समीप गन्ने के खेत में गोवंश के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। बाद में अवशेषों को गड्ढ़े में दबाया।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के गांव युसुफपुर निवासी किसान नरेश बृहस्पतिवार को खेतों पर गया था। उसने ईख के खेत में गोवंश का कटा सिर, खाल आदि अवशेष देखे। गोवंश को काटने के स्थान पर गन्ना भी टूटा मिला। मामले की सूचना पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर एसआई सुनील कुमार और 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। बाद में अवशेषों को मिट्टी में गड्ढ़ा खोदकर दबा दिया। घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर मंदिर है। इस दौरान विकास कुमार, अमित कुमार, संजीव कुमार, भीमसेन, अनिरुद्घ, अरुण कुमार, बादल, टोनी, पीयूष आदि मौजूद रहे। भाजपा नेता डॉ वीरपाल निर्वाल, सुधीर प्रजापति, यशवंत सैनी, विजय राठी, तरुण धीमान, संजय, आशीष निर्वाल ने घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें