फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना में मकान बनाएंगे बिल्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम आवास योजना में मकान बनाएंगे बिल्डर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रत्येक परिवार को आवास देने की योजना में शहर के बिल्डर्स से भी सहयोग लिया जा रहा है। द्वारिका बालाजी कालोनी में दुर्बल वर्ग और अल्प आय वर्ग के लोगों के लिए 280 आवास बनाए जा रहे हैं। इसका शुभारंभ बुधवार को एमडीए वीसी विनोद कुमार सिंह ने किया। आवास उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिनकी सूची डूडा एमडीए को देगा।
पीएम आवास योजना में जिले में एमडीए ने 1500 आवास बनवाने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए 500 आवास एमडीए खुद बनाएगा और एक हजार आवास प्राइवेट बिल्डर्स से उन्हीं की कालोनियों से बनवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में द्वारिका बालाजी कालोनी में 280 आवास बनाने का काम शुरू हो गया है। इनमें 140 आवास दुर्बल आय वर्ग के लोगों के लिए और 140 आवास अल्प आय वर्ग के लोगों के लिए बनाए जा रहे हैं। प्राइवेट बिल्डर्स जो आवास बना रहे हैं, उनकी चार मंजिला इमारत होगी। एक मकान में दो कमरे, रसोई, टायलेट, बाथरूम होगा। मकान उन्हीं लोगों को आवंटित होंगे, जिनकी सूची डूडा द्वारा एमडीए को दी जाएगी। आवास पर यदि बैंक आठ प्रतिशत ब्याज लेगा, तो इसमें छह प्रतिशत ब्याज सरकार देगी। जिन लोगों को मकान दिए जाएंगे, उन्हें साढ़े चार लाख का मूल देना होगा। ये साढ़े चार लाख बिल्डर को बैंक से दिलाने का काम भी एमडीए ही करेगा। बुधवार को सुबह द्वारिका बालाजी कालोनी में एमडीए वीसी ने आवास बनाने के लिए नींव रखी। कॉलोनी के अजय बंसल ने निर्धारित समय में आवास तैयार कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रम विभाग ने चलाई आवास सहायता योजना
मुजफ्फरनगर। सहायक श्रमायुक्त डॉ अनिल सिंह ने बताया कि पंजीकृत श्रमिकों के लिए विभाग ने आवास सहायता योजना शुरू की है। योजना में ऐसे श्रमिक पात्र होंगे, जो बेघर हैं या जिनके पासकच्चा मकान है। इस योजना को प्रधानमंत्री आवास योजना से लिंक कर दिया गया है। श्रमिक को विभाग आवास बनाने के लिए एक लाख रुपया दो किश्तों में देगा। ऐसे श्रमिक जिनके पास अपना मकान है, उन्हें मरम्मत के लिए एकमुश्त 15 हजार रुपया दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें