फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के शुद्घिकरण के लिए यज्ञ कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर के शुद्धिकरण के लिए यज्ञ कराया
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)।
बरला गांव के शिव मंदिर में शुद्घिकरण के लिए हवन किया गया। ईद पर इस मंदिर में मांस फेंक दिया गया था। विश्व हिंदू परिषद के जिला संगठन मंत्री मनीष ने कहा कि धर्म और संस्कृति बचानी है तो युवाओं को आगे आना होगा।
विज्ञापन

गांव बरला में गत दो सितंबर को बकरीद के मौके पर हाईवे स्थित शिव मंदिर में मांस फेंककर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया था। जिस पर गांव में तनाव हो गया था। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीएसी तैनात की गई। दूसरे समुदाय के छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। बाद में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मंदिर के शुद्घिकरण के लिए 21 सितंबर की घोषणा की गई। प्रभारी निरीक्षक राजीव गुप्ता ने गांव में शांति समिति की बैठक की। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे हिंदू समुदाय के लोग धर्मस्थल पर इकट्ठा हुए और गंगा जल से शुद्घिकरण कर यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष अमित गुप्ता, जिला मंत्री प्रदीप, परमात्मा शरण, अंकुर त्यागी, राहुल, सेवाराम शर्मा, सुबोध, अंकित, ओमपाल, अनिल त्यागी, नीटू त्यागी, विमल, गौरव त्यागी, सुमित पाल, राजसिंह त्यागी, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें