फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर शव बोरे में भर कर फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की हत्या कर शव बोरे में भर कर फेंका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव तिगरी के जंगल में बोरे में बंद महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या करके शव को बोरे में बंद करके यहां फेंका गया है। मृतका की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने अज्ञात में शव का पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली के गांव सतीश सोमवार को अपने खेतों पर काम करने गया था। उसे ईंख के खेत से दुर्गंध आती महसूस हुई। अंदर जाकर देखा तो पाया कि बोरे में किसी की लाश थी। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर बोरे को खोला तो उसमें एक महिला की सड़ी गली लाश मिली। महिला की लाश मिलने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिल सकी। महिला का चेहरा भी तेजाब डाल कर झुलसा रखा था। महिला सलवार सूट पहने थी। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या करके शव को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में आसपास के थानों की पुलिस को भी अवगत करा दिया है, ताकि शव की पहचान हो सके। खेत मालिक की ओर से रपट इत्तलाई दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें