संदिग्ध हालात में युवती की मौत
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के दधेडू खुर्द गांव में युवती की की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस गांव की 20 वर्षीय युवती रविवार देर रात चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान झुलस गई थी। सूचना पर पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। नाजुक हालत में चिकित्सकों ने घायल को दिल्ली रेफर कर दिया, लेकिन युवती ने मेरठ में ही दम तोड़ दिया। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस में कोई कार्रवाई नहीं की है।