फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों व ग्रामीणों का फैक्ट्री के सामने धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों का धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

मंसूरपुर। किसानों ने केमिकल्स फैक्ट्री के गैस लीक होने से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मंसूरपुर के गांव घासीपुरा के किसानों की केमिकल्स फैक्ट्री से गैस लीक होने से करीब 50-60 बीघा ईंख व चेरी की फसल बर्बाद हो गई, जिसको लेकर किसानों में रोष व्याप्त हो गया। बृहस्पतिवार को किसान एकत्र होकर बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचे। किसानों ने केमिकल्स फैक्ट्री के सामने प्रदर्शन कर धरना प्रारंभ कर दिया। धरने पर जिला पंचायत सदस्य संजय राठी व जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा भी पहुंचे। धरने की सूचना मिलने पर तहसीलदार अमित कुमार व कृषि अधिकारी एसपी सिंह मौके पर पहुंचे। किसानों ने दोनों अधिकारियों को बर्बाद हुई फसलों को दिखाया। किसानों का आरोप था कि केमिकल्स फैक्ट्री से गैस लीक होने से उनकी फसल बर्बाद हो चुकी हैं। धरने पर मौजूद किसानों ने तहसीलदार से किसानों को बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाने जाने तथा केमिकल्स फैक्ट्री मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। इस संबंध में किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा। तहसीलदार अमित कुमार ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। धरने पर प्रमोद कुमार, जयपाल, नीशू, रघुबीर, मुकेश, अमित, जयप्रकाश, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें