फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभक्तों की सेवा करेगी बाइक एम्बूलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवभक्तों की सेवा करेगी बाइक एंबुलेंस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार शिविर लगाने के साथ स्वास्थ्य विभाग बाइक एंबुलेंस चलाकर शिवभक्तों का इलाज करेगा। इसके लिए टीम बनाई जा रही है। जिले में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए 102 मेडिकल बेड अतिरिक्त रखे गए हैं। वहीं, विभागीय अधिकारियों ने दवाइयों के स्टॉक को खंगालना शुरू कर दिया है।
नौ जुलाई से कांवड़ यात्रा प्रारंभ होगी। जिसके लिए जिला प्रशासन तैयारी में लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने भी कांवड़ यात्रा की प्लानिंग शुरू कर दी है। विभाग की ओर से लगने वाले मेडिकल कैंप को लेकर प्वाइंटवार प्लान बनाया गया है। अब तक शिविर लगाकर और एंबुलेंस के जरिए कांवड़ियों का उपचार होता था। शिवभक्तों की भीड़ और आम राहगीरों के कारण कई बार एंबुलेंस जाम में फंस जाती है। जिससे कांविड़यों को उपचार देने में परेशानी खड़ी होती है। इस बार व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर को हरिद्वार और दिल्ली का सेंटर माना जाना जाता है। यहां शिवभक्तों की बेहताशा भीड़ रहेगी। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने बाइक एंबुलेंस के माध्यम से शिवभक्तों को उपचार दिए जाने की तैयारी की है। इसके लिए डॉक्टरों की टीम बनाई जा रही है, जो मेडिकल कैंप के साथ बाइक पर सवार होकर कांवड़ियों का उपचार करेंगे। इसके लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किए जाएंगे। जिलेभर की सीएचसी और पीएचसी पर तैयारियों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। जिले में 102 अतिरिक्त बेड बनाए जा रहे हैं। सीएचपी और पीएचसी पर पांच-पांच बेड अतिरिक्त रहेंगे। यहां 24 घंटे चिकित्सकों की शिफ्टवार ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा भी जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर प्लानिंग की जा रही है। इस बार चिकित्सकों की बाइक के माध्यम से भी उपचार करने की तैयारी है। कांवड़ियों के लिए जिला अस्पताल और सीएचसी-पीएचसी पर भी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें