छात्रों ने डीएवी कॉलेज प्राचार्य का घेराव किया
मुजफ्फरनगर। डीएवी डिग्री कॉलेज में सोमवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने परीक्षाओं में फेल करने का आरोप लगाते हुए प्राचार्य का घेराव कर रोष प्रकट किया।
राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित मलिक के नेतृत्व में सोमवार को छात्र-छात्राओं ने डीएवी डिग्री कॉलेज पहुंचकर प्राचार्य कक्ष के बाहर प्रदर्शन किया। प्राचार्य का घेराव करते हुए कहा कि कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं को बोटनी, केमिस्ट्री, मैथ, फिजिक्स की परीक्षाओं में फेल कर दिया गया है। आरोप लगाया कि ये जान-बूझकर किया गया है। चेतावनी दी कि छात्र-छात्राओं का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुमित मलिक ने उक्त समस्या के समाधान की मांग करते हुए चौ. चरण सिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा के नाम ज्ञापन प्राचार्य डॉ. पीके गुप्ता को सौंपा। मौके पर गौरव पंवार, जितेंद्र, सुशील, जैनब, शालू, शिवानी, वंदना, मनीषा, शिवानी सैनी, शुभम शर्मा, रुपेंद्र कुमार, मौहम्मद शमीम, मौहम्मद गुलजार, आरती, राहुल, अक्षय दीक्षित, शिवकांत, अंजुल, सुनील, आदित्य शर्मा, सौरव कुमार, अरुण कुमार आदि शामिल रहे।