फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को हेलमेट पहनने की सलाह दी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को हेलमेट पहनने की सलाह दी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। महिला पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर स्कूटी चला रही महिलाओं को हेलमेट के लिए प्रेरित किया। सिविल लाइन और महिला थाना पुलिस ने शाम के समय संयुक्त रूप से शहर में दुपहिया वाहनों और संदिग्धों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दर्जनों वाहनों के चालान काटे।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी शर्मा और सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक जीसी शर्मा ने सोमवार शाम शहर में दुपहिया वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान महिला सिपाहियों ने बिना हेलमेट स्कूटी लेकर निकली महिलाओं को हेलमेट पहनने के लिए कहा। कहा कि इस बार चेतावनी देकर छोड़ा जा रहा है, दोबारा मिलने पर चालान काट कर जुर्माना कर दिया जाएगा। इस दौरान पुलिस ने दर्जनों वाहनों को चेक कर उनके चालान काटे। पुलिस ने प्रकाश चौक, महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, बचन सिंह चौक आदि जगहों पर घूम रहे संदिग्धों की तलाशी ली। लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। सभी जगहों पर पुलिस ने पैदल गश्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें