फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण के भक्तिरस से मस्त होकर जमकर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकृष्ण के भक्तिरस से मस्त होकर जमकर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला पंडाल में मंगलवार की रात श्रीकृष्ण लीला भक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने सुंदर झांकियां प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण लीला भक्ति संगम कार्यक्रम का उद्घाटन साक्षी बेनीवाल ने फीता काटकर जबकि अशोक चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। धर्म ध्वज स्थापना सुनील कश्यप, ठाकुर जी का तिलक संजय सिंह, माल्यार्पण सतेंद्र धीराणा व कलश स्थापना अनीता संधू ने की। कार्यक्रम में योगेश जमानिया ग्रुप ने ठाकुर जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाती आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई ब्रज की लट्ठमार व फूलों की होली तथा रसखान व खाटू श्याम की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके उपरांत लड्डूू गोपाल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में चंदन बाला जैन, पूनम त्यागी व प्रीति गंभीर शामिल रही। कार्यक्रम में आयोजकों की और से अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रसाद का वितरण नितिन गर्ग व बिजेंद्र गोयल द्वारा किया गया। जबकि माखन मिश्री का भोग सभासद प्रतिनिधि विकास कश्यप ने लगाया। अध्यक्षता मेला चेयरमैन मनोज सिंघल व संचालन संदीप शर्मा ने किया। संयोजक बलवीर सैनी, सह संयोजक धीरज चौधरी, संजय सैनी व स्वागत अध्यक्ष नंदीश भारद्वाज ने सभी की आभार जताया। इस मौके पर मुदित गोयल, अनिल सैनी, आकाश, शशिकांत भारद्वाज, सचिन शर्मा, बबलू सैनी, देवीशरण शर्मा, रविंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें