भीमराव आंबेडकर के आदर्शों पर चलने का आह्वान
पुरकाजी। कस्बे और देहात क्षेत्र में डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों में पूजा-पाठ किया गया और सुंदर झांकियों व बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
कस्बे में मोहल्ला उत्तरी व दक्षिणी चमारान मंदिरों में सवेरे पूजा की गई। शाम को सुंदर झांकियों व बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व बसपा विधायक अनिल कुमार ने किया। कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से होती हुई शोभायात्रा रात्रि में मंदिर में पहुंची। आजाद फरीदी, अब्दुल सलाम, डॉ. ओपी गौतम, बाबूराम, अमित कुमार, बलराम, नीतिन, बिट्टू, कुलदीप, दिलेराम, अमित, वीर सिंह, किरण कुमार, सोमदत्त आदि मौजूद रहे। इसके अलावा गांव खेड़की, भुराहेड़ी, भोजाहेड़ी, अब्दुलपुर, बढिवाला, भैंसानी आदि में भी शोभायात्रा निकाली गई। गांव नूरनगर, कल्लनपुर, मांडला , गोधना, तुग़लकपुर, कमहेड़ा आदि में मंदिरों पर धार्मिक अनुष्ठान कर प्रसाद वितरित किया गया। कस्बे में भाजपा नेता डॉ. ओपी गौतम के प्रतिष्ठान पर बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान भाजपा नेता हरिराम सक्सेना, राजू वर्मा, नरेश मिगलानी, ब्रिज किशोर गुप्ता, राजेश त्यागी, अनिल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
धूमधाम से मनाया वैशाखी पर्व
पुरकाजी। कस्बे में पंजाबी समाज ने वैशाखी पर्व धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर सवेरे गुरुद्वारा इमारत पर निशान चढ़ाया गया और रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर साध संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा के ग्रंथी ने गुरु ग्रंथ साहब का पाठ कर प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में नरेश मिगलानी, रोमी खुल्लर, आशु बेदी, प्रदीप चौधरी, विकास मेहता, बब्बर बेदी, रोहित खुल्लर, शिशु सिंघल, राजू सोढ़ी, जतिन विज, सुमित चौधरी आदि मौजूद रहे।