फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-16 क्रिकेट टीम चयन हेतु खिलाड़ी चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-16 क्रिकेट टीम चयन के लिए खिलाड़ी चिह्नित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर । जनपद मुजफ्फरनगर और शामली की अंडर-16 आयु वर्ग की क्रिकेट टीमों के चयन मैचों के लिए चिह्नित खिलाड़ियों के नामों की सूची रविवार को जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि अंडर-16 क्रिकेट टीम चयन के लिए होने वाले ट्रायल हेतु जनपद शामली से कुल 30 खिलाडी चिह्नित किए गए हैं। इनमें 17 बल्लेबाज, आठ तेज गेंदबाज और पांच स्पिनर शामिल है। वहीं, मुजफ्फरनगर टीम के चयन के लिए कुल 68 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। इनमें 28 बल्लेबाज, 27 तेज गेंदबाज और 13 स्पिनर शामिल हैं। उन्हीं के शब्दों में दोनों जनपद के चिह्नित खिलाड़ियों की सूची एसोसिएशन की वेबसाइट एमसीए क्रिकेट डॉट टीवी पर अपलोड कर दी गई है। अंतिम चयन हेतु मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 29 मार्च से सेलेक्शन मैच आयोजित कराए जाएंगे। इस दौरान संजय शर्मा, विकास राठी, ओमदेव सिंह, रोहित, कुशलपाल सिंह, गौरव सिद्धार्थ, मनीष त्यागी और अरशद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें