फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंसूरपुर में फिलहाल रेलवे फाटक बंद नहीं होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर में फिलहाल रेलवे फाटक बंद नहीं होगा
विज्ञापन

मंसूरपुर। रेलवे फाटक को खुला रहने के संबंध में रेलवे इंजीनियर, जिला गन्ना अधिकारी तथा क्षेत्र के किसानों के बीच तीन घंटे चली वार्ता में निर्णय लिया गया कि फिलहाल मंसूरपुर रेलवे फाटक बंद नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव जोहरा रोड पर देव पब्लिक स्कूल में भाकियू नेता चंद्रपाल फौजी की अध्यक्षता में क्षेत्र के किसानों और रेलवे विभाग, जिला गन्ना अधिकारी के बीच वार्ता हुई। चंद्रपाल फौजी ने सांसद डा. संजीव बालियान से मोबाइल फोन पर वार्ता की तथा रेलवे अधिकारियों से भी सांसद की वार्ता कराई। सांसद का कहना था कि रेलवे के बड़े अधिकारियों से उनकी वार्ता हो गई है। फिलहाल गन्ने का सीजन चल रहा है। सीजन के चलते रेलवे फाटक बंद करना उचित नहीं है। चंद्रपाल फौजी ने कहा कि फिलहाल वे किसी भी कीमत पर रेलवे फाटक बंद नहीं होने देंगे। रेलवे की ओर से डिप्टी चीफ इंजीनियर शिव ओम द्विवेदी, जेपी गोयल, जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी, गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह, संजीव राठी, रालोद नेता विकास बालियान, जगपाल जोहरा, आनंद डायरेक्टर, कुलभूषण सिंह, व्यापार मंडल के महामंत्री ओम सिंह बालियान, हरेंद्र राठी, राजीव जोहरा आदि वार्ता में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें