मंसूरपुर। थाना प्रांगण में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों तथा गणमान्य नागरिकों की बैठक में सीओ ने कहा कि त्योहारों को मिलजुल कर मनाएं। सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह ने सभी गणमान्य लोगों से होली तथा अन्य त्योहारों को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का आह्वान करते हुए कहा कि अपराध तथा अपराधियों की जिम्मेदार नागरिक की तरह सूचना देकर कानून व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ बनाने में सहयोग करें। पुलिस समाज के सहयोग के लिए है। सभी पुलिस को अपना मित्र मानकर चलें। इस अवसर पर थाना प्रभारी संजीव कुमार, एसआई ओम प्रकाश सिंह, अनिल कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रधान भूपेंद्र राठी, प्रधान मोनू, वीरेंद्र सैनी प्रधान, मोहित कुमार, नरेंद्र त्यागी, अजयवीर प्रधान, राजेश त्यागी, देवेंद्र त्यागी, सुबोध प्रधान आदि उपस्थित रहे।