बुढ़ाना/परासौली। लोकसभा चुनाव को लेकर परासौली और जौला गांव में अधिकारियों ने चुुनावी पाठशाला का आयोजन किया। दोनों गांवों में ग्रामीणों के साथ मीटिंग में उपजिलाधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि गलत अफवाह ने फैलाएं। संदिग्ध व्यक्ति के बारे में तुरंत प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने कहा कि गलत काम करने व अफवाह फैलाने वालें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उपजिलाधिकारी दीपक कुमार अपने साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय प्रकाश को लेकर बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने गांव की प्राइमरी पाठशाला में चुनावी पाठशाला का आयोजन किया। ग्रामीणों के साथ मीटिंग में उपजिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की गलत अफवाह न फैलाएं। ऐसी अफवाह के बारे में पुलिस को अथवा मुझे सूचित करें। गांव में यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़ता है तो तुरंत उसके बारे में पुलिस को सूचना दें। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपने लाइसेंसी असलाह कोतवाली में जमा कराने के निर्देश दिए। गांव वालों के साथ मीटिंग में उन्होंने होली का पर्व भी शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। इस दौरान परासौली गांव में आभेराम, अशोक कुमार, सतेंद्र, यासीन, सूरजमल, डॉ. बबली, यूसुफ, नसीम आदि मौजूद रहे। जौला गांव में भी चुनावी पाठशाला में अधिकारियों ने गांव वालों को विभिन्न निर्देश दिए। इस दौरान हाजी जमशैद, यासीन, जब्बार, मुन्ना आदि ग्रामीण मौजूद रहे।