फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता की स्मृति में मीटिंग हाल बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन

खतौली। सर सैय्यद इंटर कालेज में सपा नेता काजी जमील अहमद को श्रद्धांजलि दी गई। शुक्रवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कालेज की प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान चीतल ग्रांड के एमडी एवं कालेज के प्रबंधक शरीक राणा ने सपा नेता काजी जमील अहमद की स्मृति में स्कूल परिसर में एक मीटिंग बनवाने की घोषणा की. जिसकी सभी सदस्यों ने सहमति दे दी। समिति के अध्यक्ष सईदुज्जमा व प्रबंधक शारिक राणा, मोहम्मद नईम, डॉक्टर एस हासन, जईम हसन कादरी, हसीनउद्दीन, करीमुददीन, इजहार अहमद, लाइक अहमद, अदील अहमद, मोहम्मद कामिल, महबूब अंसारी, मुबाशिर अखलाक, नईम एडवोकेट, असद जमाल, इरशाद के अलावा प्रधानाचार्य डॉ. कमल हसन, इमरान मोहम्मद व मोहम्मद इरफान उपस्थित रहे।
विज्ञापन


चौधरी अजित सिंह से लोग मिले
खतौली। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह से शुक्रवार को उनके दिल्ली स्थित आवास पर राष्ट्रीय महासचिव मनोज चौधरी के नेतृत्व में नगर के लोग मिले। इस दौरान उनसे आगामी लोकसभा के चुनाव को लेकर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस दौरान आवास पर मौजूद सभी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी करने को लेकर आह्वान किया। खतौली से मिलने वालों अजय जनमेजय, देवेश शर्मा, राहुल आर्य, अवनीश पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें