स्कूल-कॉलेजों की दीवारें होंगी क्लीन
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगते ही जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों की अंदर और बाहर की सभी दीवारें क्लीन हो जाएगी। डीआईओएस ने इस संबंध में सभी सरकारी, मान्यता प्राप्त स्कूल-कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर दिया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण मिश्रा ने कॉलेजों को जारी पत्र में कहा है कि विद्यालय प्रांगण और आसपास की दीवारों पर कुछ भी लिखा नहीं होना चाहिए। किसी भी प्रकार की पेंटिंग अथवा पोस्टर आदि लगे हैं तो उन्हें चुनाव आचार संहिता लागू होते ही तत्काल हटवा दें। दीवार पर वॉश कराना सुनिश्चित कराएं। विद्यालय में लगने वाले बूथ की पारदर्शिता को देखते हुए कमरों की खिड़की-दरवाजें यदि मरम्मत किए जाने योग्य हैं तो तत्काल ठीक करा लें। चुनाव किसी तरह की कोई बाधा उत्पन्न न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए।