गुस्साए लोगों ने पाकिस्तान का पुतला जलाया
मुजफ्फरनगर। भारतीय पायलट के पकड़े जाने से गुस्साए व्यापारियों और नागरिकों ने टाउन हाल के सामने मेन रोड पर पाकिस्तान का झंडा और पुतला जलाया। आक्रोशित लोगों ने पाक के झंडे को भी पैरों से रौंद कर प्रदर्शन किया।
लोगों में आक्रोश दिखाई दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आसपास के सदर बाजार के दुकानदार मौजूद रहे। दूसरी तरफ अपना दल के विधि प्रकोष्ठ के वकीलों ने भारतीय सेना के साहस की तारीफ की। मीनाक्षी चौक पर हुई बैठक में काजी तजकीर मुशीर, तनवीर आलम उरूज जैदी, अमीर गानिम, अलीशाह जैदी, दीपक सिंघल, नफीस पुंडीर, तौसीफ अहमद आदि रहे।
हमारी सेना जवाब देने में सक्षम
पुरकाजी। गांव फलौदा निवासी रिटायर फौजी शांतनु त्यागी का कहना है कि हमारी फ़ौज हर तरह से मजबूत है। दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब देने में सक्षम है। हमारी एयर फोर्स के जवानों ने जो काम किया है उस पर हमें गर्व है। पूरा देश सेना के साथ खड़ा है।