वार्षिकोत्सव में छात्र छात्राओं ने मचाई धूम
अमर उजाला ब्यूरो
मीरापुर। भगवंत इंस्टीट्यूट आफ टेक्नॉलोजी के 19वें वार्षिकोत्सव ग्लिटिज-2019 में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों व अतिथियों का मन मोह लिया।
शुक्रवार को आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी बिजनौर संजीव त्यागी, संस्थान के उपनिदेशक डॉ अजय गुप्ता, सह निदेशक डॉ राघव मेहरा, पुष्पनील वर्मा, शिवानी चौहान व डॉ एसके भारद्वाज ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंजलि एंड ग्रुप, सुमित एंड ग्रुप, गोल्डी ग्रुप व हास्य एकांकी गुलजार, हिमानी व अनिल ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। निकुल कुमार को शकुंतला देवी बेस्ट टीचर अवार्ड, सीए दुष्यंत कुमार, विवेक कुमार व अरुण कुमार को विशेष सम्मान व प्रशस्ति पत्र दिया गया। छात्रा यशी अग्रवाल, जयश्री, दिव्यांशी चंद्र व फरमान को भी पुरस्कृत किया गया। सुधीर कुमार, मिथलेश कुमार, अजय कुमार, गौरव राजपूत, गजेंद्र चौहान व सीमा पाल का सहयोग रहा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं व अतिथियों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई।