फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक किसानों की परचियां आने से आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक किसानों के नाम से पर्चियां आने से आक्रोश
विज्ञापन

चरथावल। बलवाखेड़ी गांव में कई दिनों से देवबंद और थानाभवन के क्रय केंद्रों पर मृतक किसानों के नाम से पर्चियां जारी होने से किसानों में समिति और मिल प्रबंधन के प्रति गुस्सा है।
विज्ञापन

बलवाखेड़ी गांव के देवबंद पर करीब एक दर्जन मृतक किसानों के नाम की पर्चियां पहुंचीं, जबकि जीवित किसानों की पर्चियां नहीं आने से खेतों में गन्ना खड़ा है। गेहूं की बुवाई प्रभावित हो रही है। पशुपालकों को हरे चारे की जगह भूसे पर निर्भर रहना पड़ रहा है। किसान सुनील सिंह, डॉ. गोपीचंद, अशोक कुमार, कुबेरदत्त शर्मा, भानूप्रताप और रामगोपाल आदि का कहना है कि एक पखवाड़े से बलवाखेड़ी के क्रय केंद्रों पर मृतक किसानों का इंडेंट जारी करने का खेल चल रहा है। बुधवार को रोहाना समिति पर यहां के किसानों ने जाकर हंगामा किया था, तब अफसरों ने यह त्रुटि ठीक कराने का भरोसा दिया था। बृहस्पतिवार को भी कई किसानों के पास मृतक किसानों के नाम से पर्चियां मिलीं। किसानों का आरोप है कि मिल प्रबंधन गन्ने का इंडेंट पूरा करने के लिए यह खेल कर रहा है, ताकि आधे से भी कम गन्ना खरीदा जा सकें। उधर, समिति के एससीडीआई विनोद कुमार ने बताया कि यह तकनीकी खराबी के कारण चरथावल क्षेत्र के कई गांव में यह दिक्कत आ रही है। इसे शीघ्र ही ठीक करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें