फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी आंदोलन के महानायक थे लाजपत राय

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी आंदोलन के महानायक थे लाजपत राय
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी लाला लाजपत राय के बलिदान दिवस पर छात्र-छात्राओं ने वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि लाला लाजपत राय आर्य संस्कृति के उपासक, देशभक्त और आजादी आंदोलन के महानायक थे।
विज्ञापन

ग्रीन लैंड मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि शहीदों के त्याग, देशप्रेम और मातृभूमि की सच्ची सेवा से भारत को आजादी मिली थी। लाला लाजपत राय को ऋषि दयानंद और आर्य समाज से राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा मिली। 17 साल की उम्र में वह लाहौर आर्य समाज के सदस्य बन गए थे। महात्मा हंसराज एवं पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी के साथ मिलकर उन्होंने भारतीय संस्कृति के उत्थान को डीएवी कालेज की स्थापना की। स्वामी श्रद्धानंद, पंडित मदन मोहन मालवीय के साथ राय ने देश में अछूतोद्धार , हिंदी खादी प्रचार, गोपालन और स्वाधीनता के लिए कार्य किए। प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि विद्यार्थी देशभक्तों, महापुरुषों के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लें। लाला लाजपत राय ने देश की संस्कृति, सभ्यता, मर्यादा और स्वाधीनता के लिए प्राणों की आहुति दी। पाठ्यक्रम में देश भक्तों, शहीदों और महान पुरुषों को पढ़ाया जाए, ताकि बच्चों में देश प्रेम की भावना जागृत हो। विद्यार्थियों ने यज्ञ में आहुतियां देकर लाला जी की स्मृति को नमन किया। अमित कुमार, नीरज कुमार, अंकुर मान, कोमल शर्मा, सुदेश रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें