फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल्ला प्रधान, मुंसाद, हाजी शेर रालोद में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
लाल्ला प्रधान, मुंसाद, हाजी शेर रालोद में शामिल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सपा नेता हाजी शेर, कसेरवा के लाला प्रधान और मुंशात कुरैशाी रालोद में शामिल हो गए हैं। पूर्व एमएलसी मुश्ताक चौधरी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में इन्हें रालोद की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर जिले के पार्टी के सभी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रेमपुरी में पूर्व एमएलसी मुश्ताक चौधरी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में अली मोहम्मद उर्फ लाल्ला प्रधान कसेरवा, मुंशाद कुरैशी और खालापार के नेता हाजी शेर सपा छोड़ रालोद में शामिल हो गए हैं। हाजी शेर कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आए हैं, जिला प्रशासन ने खालापार के बवाल में उन पर रासुका लगाई थी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने लाल्ला प्रधान को मंडल का उपाध्यक्ष और मुंशाद को मंडल महासचिव बनाने की घोषणा की। मुश्ताक चौधरी ने कहा कि जिले का मुसलमान रालोद के साथ तेजी से जुड़ रहा है। चौधरी अजित सिंह में आस्था बढ़ रही है। इन नेताओं के आने से पार्टी मजबूत होगी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सुधीर भारतीय, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, कृष्णपाल राठी, जिलाध्यक्ष अजीत राठी, ब्रजवीर सिंह, संजय राठी, विदित मलिक, अभिषेक चौधरी, ओमकार बालियान, विकास बालियान, पंकज, धर्मेंद्र राठी, हाजी नूर, हाजी राजू, सोमपाल, आदेश तोमर, गय्यूर अली सभासद, आदिल, वकील सलमानी, इंतजार कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें