फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये दो गुना करने का लालच देकर लाखों रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये दो गुना करने का लालच देकर लाखों रुपये ठगे
विज्ञापन

जानसठ। गांव कवाल के ग्रामीणों से रुपयों को दोगुना करने का लालच देकर दो युवकों ने लाखों रुपये ठग लिए। पीड़ितों द्वारा मुकदमा दर्ज कराने पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव कवाल निवासी दीपचंद पुत्र वीर सिंह व औसत पुत्र हैदर अब्बास ने बताया कि गांव चितौड़ा निवासी दो युवकों पर धोखाधड़ी करके रुपये दो गुना करने का लालच देकर एक लाख 10 हजार ठग लिए हैं। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 16 जून को वे जानसठ में घर का सामान लेने के लिए गए थे। उसी दौरान दोनों युवकों से उनकी मुलाकात हुई। इन युवकों ने रुपयों को दो गुना करने का लालच देकर झांसे में ले लिया। आरोप है कि दोनों ठगों ने उन्होंने एक लाख 10 रुपये दे दिए थे। दोनों युवकों ने रुपयों के दो बंडल दिए और उन्हें कुछ देर बाद खोलने को कहा, जब उन्होंने कुछ देर बाद रुपयों के मंडल खोलकर देखे तो उसमें ऊपर नीचे असली नोट लगे हुए थे, जबकि बीच में काजल लगे हुए थे। रुपये ठगने का पता चलने पर उन्होंने युवकों से पैसे वापस करने को कहा तो उन्होंने रिपोर्ट लिखवाने व पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने गांव चितौड़ा निवासी वाकर पुत्र बाबू व खुर्रम पुत्र नरकीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर एक युवक खुर्रम को गिरफ्तार कर लिया है व दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें