फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटू राम में इग्नू स्टडी सेन्टर का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में इग्नू के स्टडी सेंटर का उद्घाटन इग्नू के रीजनल सेंटर, नोएडा के डायरेक्टर डॉ गुलाब झा ने किया। इग्नू के नोएडा रीजनल सेंटर के डिप्टी डॉयरेक्टर डॉ. सिरन मुखर्जी, अस्सिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. अंजली भी मौजूद रहीं। महाविद्यालय में इग्नू ने कृषि के क्षेत्र ने नौ सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्सेज में मान्यता दी है।
विज्ञापन

छोटूराम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश मलिक ने बताया कि इग्नू सेंटर पर कार्बनिक खेती, कुक्कुट पालन, रेशम कीट पालन, जल संरक्षण एवं प्रबंधन, फल व सब्जी संरक्षण में डिप्लोमा, फल एवं सब्जी संरक्षण में जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण किसानों के लिए डेयरी प्रबंधन एवं कृषि योजना में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की शिक्षा दी जाएगी। मुख्य अतिथि डॉ गुलाब झा ने कहा कि इग्नू का सेंटर खुलना महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है। प्राचार्य डॉ मलिक ने बताया कि सेंटर पर ग्रामीण छात्रों के लिये फीस में छूट है एवं अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए फीस माफ है। संचालन डॉ ओमबीर सिंह ने किया। डॉ. एनके प्रुथी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. आईजे सिंह, डॉ. एके सिंह, डॉ. आरके सिंह, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. जीआर सिंह, डॉ. केपी सिंह, डॉ. अवनीश, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. श्रीकांत, डॉ. गिरराज किशोर, डॉ. सहदेव मान, डॉ. एसके सिंह डॉ. सुभाष कुमार, डॉ. नूपुर, डॉ. नीतू, शिप्रा, रीता, गौरव जैन, सुशील कुमार, कृष्ण कुमार, अब्दुल कादिर, डॉ. आदेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें