मोरना। शुक्रताल स्थित संत मंडल सेवा आश्रम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया तथा गुरु पूजा की गई। जिसमें सेवकों ने भाग लिया तथा प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम के महंत स्वामी विचारानंद ने सेवकों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। व्यवस्थापक के रुप में बिजेंद्र सिंह व प्रबंधक के रुप में मोतीराम उर्फ हीरानंद रहे। ट्रस्ट की मीरा व सचिव राजेंद्र कुमार व इसके अलावा जसपाल सिंह, बिजेन्द्र सिंह, सरदार सिंह आदि मौजूद रहे।