तालाब खुदवाने के लिए प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी ब्लाक के गांव खिंदडिया में तालाब खुदवाने की मांग को लेकर भाकियू ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। डीएम ने तालाब की खुदाई के आदेश किए। भाकियू के विकास शर्मा के नेतृत्व में खिंदडिया गांव के लोगों ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। गांव प्रधान ऋतु पूरण आर्य ने बताया कि वह तालाब को खुदवाना चाहते है, लेकिन कुछ लोग कब्जाने की नियत से तालाब की खुदाई नहीं करने दे रहे है। डीएम ने तालाब खुदाई के आदेश दिए हैं। नवीन राठी, मनीष, अंकित आदि लोग मौजूद रहे।
मृतकों को बीस लाख का मुआवजा दें
मुजफ्फरनगर। जमीयत-उलमा ए हिंद और आवाज ए हक, आवाम ए हक ने डीएम को ज्ञापन देकर बम विस्फोट में मरे चारों मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख का मुआवजा देने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि मृतकों को बीस लाख देने के साथ घायलों को पांच लाख की आर्थिक मदद दी जाए। मृतक निसार और नवाजिश पर दर्ज मुकदमा वापस किया जाए। जिला प्रशासन यह जांच करे कि इस तरह कि विस्फोटक सामग्री कहां से आ रही है। जाकिर हुसैन, शादाब, अरशद, आसिफ, जाहिद, जुनैद, अब्दुल माजिद, वसीम, फैजयाब खान आदि रहे।