भोपा पुलिस को घेरा
भोपा। व्हाट्सएप ग्रुप पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट करने वाले किशोर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा दी गई दबिश पर भोकरहेड़ी के ग्रामीण भड़क उठे। लोगों ने थाने पहुंच कर नाराजगी जताई है।
भोकरहेड़ी के लोग बुधवार शाम थाने पहुंचे और थाना प्रभारी का घेराव किया। ग्रामीणों का कहना है कि पोस्ट करने वाले किशोर के विरुद्ध तो पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है, लेकिन अन्य आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर रही है। भड़काऊ पोस्ट करने के आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस ने मंगलवार की रात्री दबिश दी। दबिश से नाराज लोगों नाराजगी जताई। थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि ग्रुप एडमिन ने पोस्ट डालने वाले के ग्रुप सदस्य के विरुद्ध मुकदमा कायम कराया है।
हमले की रिपोर्ट दर्ज
भोपा। धारदार हथियारों से हमला कर युवक को अधमरा करने वाले बाप बेटों सहित पांच लोगों के विरुद्ध थाने पर मुकदमा कायम कराया गया। वजीराबाद निवासी बिजेंद्र का आरोप है नौ जून को उसका भतीजा अमित बाइक से दूसरे मोहल्ले में किसी कार्य से गया था। गांव के ही भोपाल, अमित, चेतन,सुरेशा, कैलाश ने उसके साथ मारपीट की।
प्रेमी युगल को पकड़ा
भोपा। पुलिस ने भोकरहेड़ी बस स्टैंड से प्रेमी युगल को पकड़ा। चार दिन पूर्व से गायब चल रहे थे। सीकरी निवासी व्यक्ति ने थाने पर अपनी नाबालिग लड़की का अपहरण किये जाने का चार दिन पूर्व मुकदमा कायम कराया था। सीकरी चौकी प्रभारी बालेंद्र ने भोकरहेड़ी बस स्टैंड से दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।