किशोर योग का 22 दिवसीय शिविर प्रारंभ
खतौली। भारतीय योग संस्थान की ओर से 22 दिवसीय किशोर योग शिविर का शुभारंभ एक जून को प्रांतीय प्रधान निर्मल कुमार जैन ने दीप प्रज्वलित कर 12 से 18 वर्ष की आयु के छात्र-छात्राओं का नगर के 32 विद्यालयों द्वारा प्रेरित कर प्रारंभ किया गया।
योग भवन बड़ा बाजार के केंद्र की संयोजिका मीनू गोयल तथा केके जैन पब्लिक स्कूल केंद्र के संयोजक रितेश गुप्ता एवं अनिल चड्ढा रहे। कुल 215 किशोर एवं किशोरियों का पंजीकरण हुआ। शिविर में प्रथम दिन 140 उपस्थित रहे। प्रशिक्षण देने वाले शिक्षकों में सोनिका नारंग, सुनीता जैन, श्रीपाल, सीमा जैन, अशोक जैन, धीरज अग्रवाल, साधना मटरोजा, तजेंद्र भाटिया, पूनम छाबड़ा, अंजू खुराना, सीमा भसीन, अंजलि सिंह, प्रवीण चार्या, रितेश गुप्ता, पूजा चड्ढा का सहयोग रहा। क्षेत्रीय प्रधान बाबूराम वर्मा ने बताया कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी त्रिवेणी शुगर मिल के जीएम डा. अशोक कुमार के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय पर्व योग दिवस पर शुगर मिल पार्क में पर्व की व्यवस्था करने की अनुमति प्रदान की है। इस मौके पर शिक्षकों ने 170 से अधिक देशों में मनाए जाने वाले पर्व में सहभागिता कर भारत का नाम सदा संसार में ऊंचा करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्थक प्रयास को सफल बनाने का आह्वान किया।